बिलासपुर

अवैध रेत खनन के खिलाफ अब होगी सख्त कार्रवाई…जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, वन विभाग करेगा वाहनो को राजसात 

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की उपस्थिति में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा हेतु जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से खनिज चोरी पर की गई कार्रवाई एवं इस संबंध में नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी ली। कलेक्टर ने रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में खनिज विभाग को रेत चोरी का मामला पुलिस में दर्ज कराने के संबंध में निर्देश दिया गया, जिससे रेत चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। कलेक्टर ने वन विभाग को भी वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये ज्यादा से ज्यादा वाहन राजसात करने केे निर्देश दिये।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में जब्त किये जा रहे वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम गठित कर लगातार रेत अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने खनिज विभाग द्वारा किसी भी कार्रवाई हेतु पुलिस दल की आवश्यकता होने पर संयुक्त अभियान की बात कही। बैठक में खनिज विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग ने अपने-अपने विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्यवाही के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), उप वन मण्डलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, तखतपुर एवं मस्तूरी, उप संचालक (ख.प्रशा.) खनिज शाखा, परिवहन अधिकारी, पर्यावरण विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...