जांजगीर चाँपा

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 5 बच्चों का पिता है वहशी….. घर मे सो रही बच्ची को अगवा कर दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी 5 बच्चों को पिता है जिसने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना 30 जुलाई की देर रात को नवागढ़ थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। इस संबंध में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने जानकारी दी है कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जुलाई की रात एक नौ साल की बच्ची अपनी दादी के साथ सोई थी। उसके पिता दूसरे कमरे में थे, उसकी मां चार अन्य बच्चों को लेकर दूसरे गांव गई थी। देर रात गांव का ही युवक सुरेश सूर्यवंशी पीड़िता के घर की दीवार फांदकर अंदर चला गया। अंदर से दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर घुस गया और जहां नौ साल की बच्ची जो कि अपनी दादी के साथ सोई थी वहां से उसे सोई हुई अवस्था में ही उठा लिया।

इसकी भनक पीड़िता के बाजू में सोई उसकी दादी तक को नहीं हुई। बच्ची को बाहर निकालने पर उसकी नींद खुल गई। उसने शोर किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। उसे सुनसान जगह पर लेजा कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को वापस ले आया और उसके घर के पास ही छोड़कर भाग गया। रात में बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...