रतनपुर

पत्रकार से मारपीट और लूट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार….रास्ता रोककर घटना को दिया गया था अंजाम

रमेश राजपूत

रतनपुर – क्षेत्रीय पत्रकार यूनुस मेमन के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में रतनपुर पुलिस ने 5 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमे तीन नाबालिग भी शामिल है । गौरतलब है कि 29 जुलाई को कोटा से अपने घर लौट रहे पत्रकार यूनुस मेमन को रोककर कुछ युवकों ने उनकी पिटाई की थी और उनके पास मौजूद दो मोबाइल और 2000 रुपए भी लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास रावत समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूट की रकम में से 1500 रु भी बरामद कर लिए गए है। अपराधियों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया था, लेकिन खोजबीन के दौरान मोबाइल नहीं मिले हैं ।पुलिस ने विकास रावत को कोर्ट में पेश किया तो वहीं अन्य नाबालिग अपराधियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।  वही मामले में अब भी हमले की वजह सामने नही आ पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु...