रतनपुर

किसानों को राहत पहुँचाने खूंटाघाट जलाशय से छोड़ा गया पानी, 200 से अधिक गाँवो में सिंचाई के लिए मिलेगा लाभ…अल्पवर्षा से किसान थे चिंतित

जुगनू तंबोली

रतनपुर– संजय गांधी जलाशय यानी खुंटाघाट बांध इस वर्ष जुलाई के महीने में लबालब हो ही गया। खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले के सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों के सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई  के लिए पानी मिलता है। लगातार कुछ दिनों से सीपत मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के द्वारा फसल की सिंचाई के लिए पानी की मांग की जा रही थी। किसानों के पानी की मांग को देखते हुए  रविवार को खूंटाघाट डेम के बड़ी नहर के गेट को खोला गया।

खूंटाघाट नहर से पानी छोड़ने पहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बताया कि सीपत क्षेत्र के जोंधरा, सोन, लोहर्षि सहित सभी गांवों से खेती के लिए मांग की जा रही थी। किसानों की मांग को देखते हुए खूंटाघाट के नहर से पानी छोड़ा गया है।

इस दौरान सभापति अंकित गौरहा, जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि यहाँ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से निवेदन किया है कि नहर के पानी को जरूरत के हिसाब से उपयोग करे, पानी को वेस्टेज बहने से रोके।।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...