जांजगीर चाँपा

महिला का आपत्तिजनक विडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल……पिछले एक साल से बुझा रहा था अपनी हवस, अब पहुँचा जेल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में करीबी रिश्तेदार के द्वारा नहाते समय चोरी से महिला का वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने और पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि महिला की ओर से राजेन्द्र बंजारे पर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि, अक्सर घर आना-जाना होने के कारण चोरी से आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वही वीडियो दिखाकर उसको वायरल करने की धमकी दी। इसपर महिला ने लोकलाज के डर से कुछ नहीं कहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। लेकिन आरोपी के हौसले अधिक बुलंद होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में सजगता बरतते हुए आरोपी पर बलात्कार सहित संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है पुलिस के अनुसार आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह दिसंबर 2020 से लगातार महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...