बिलासपुर

चार आरोपियों से 7 चोरी के मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जब्त….चोरी गाड़ियों को बेचने की फिराक में तलाश रहे थे ग्राहक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थानेदारों को सम्पति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करने की संबंध में दिशा निर्देश दिये गये । जिसके परिपालन में सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र के सम्पति संबंधी अपराधों में सक्रिय अपराधियों के पतासाजी किया गया , इसी दौरान सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की मोबाईल एवं मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं , जिस पर अलग अलग टीम तैयार कर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल सात नग मोटर सायकल एवं चार नग मोबाईल जप्त किया गया है जिसकी कुल कीमत करीब 4,50,000 रुपये है , जिसमें एक आर — 15 यामहा मोटर सायकल कमांक सी.जी. 10 एक्स 6555 नंबर को जप्त किया गया है जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है जिसे आरोपी शनी उर्फ मयंक सूर्यवंशी एवं लखन सूर्यवंशी एवं अनिल सूर्यवंशी पिता लाला उर्फ राजेश सूर्यवंशी प्रभात चौक चिंगराज पारा के द्वारा प्रार्थी विकाश क्षत्री के कल्चुरी आवास राज किशोर नगर के घर से दिनांक 07.08.2021 को चोरी किया गया था , प्रार्थी विकाश क्षत्री की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में दिनांक 08.08 2021 को अपराध कमांक 967/21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना किया जा रहा है , प्रकरण के आरोपी शनी उर्फ मयक सूर्यवंशी तथा लखन सूर्यवंशी के पास से उक्त चोरी की मोटर सायकल तथा चोरी की 04 नग मोबाईल जप्त किया गया है, जप्त मोबाईल फोन के मालिक की पतासाजी की जा रही है तथा फरार आरोपी अनिल सूर्यवंशी की तलाश की जा रही है । इसी प्रकार टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर चिंगराज पारा सरकंडा निवासी संतोष साहू पिता स्व . राजकुमार साहू को चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश करते हुए घेरा बंदी कर पकडा ,

आरोपी के पास ड्रीम होण्डा मोटर सायकल जप्त किया गया है , उक्त मोटर सायकल के कागजात के संबंध में पुछताछ करने पर कोई कागजात नही होना बताया तथा मोटर सायकल को करीब पंद्रह दिन पूर्व सिम्स अस्पताल से चोरी करना बताया बारीकी से पुछताछ करने पर चोरी की और चार नग मोटर सायकल को अलग अलग स्थानों से चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताया इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष साहू से कुल 05 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है आरोपी संतोष साहू , पूर्व में भी मोटर सायकल चोरी एवं घर व दुकान से चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है । इसी प्रकार टीम द्वारा मुखबीर से सूचना प्राप्त सूचना के आधार पर साईस कालेज के पास डबरी पारा सरकंडा में आरोपी पृथ्वी चौहान पिता राजेश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर तोरवा के द्वारा चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया उसके पास से एक सी.डी डीलक्स मोटर सायकल जिसका नंबर प्लेट नही है ईजन नंबर HA11ENJGH 12999 एवं चेसिस नंबर MBLHAR 202IGH12779 को जप्त किया या उक्त मोटर सायकल को आरोपी द्वारा शनी मंदिर राजकिशोर नगर सरकंडा से 3-4 दिन पूर्व चोरी करना बताया है । इस प्रकार सरकंडा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का परिपालन करते हुए संपत्ति संबंधी अपराधो में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...