बिलासपुरयोग

बरभाठा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम

डेस्क


भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के स्थानीय फिल्ड आउटरीच ब्यूरो कार्यालय द्वारा ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के परिपेक्ष्य में एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्राम बरभाठा, विकासखण्ड बिल्हा में आयोजित किया गया।
इस अवसर ग्राम सरपंच हरी गिरी गोस्वामी, उप सरपंच जानकी बाई, योग प्रशिक्षक केजू सिंह, पंचायत के सभी पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए।

इस मौके पर योग प्रशिक्षक केजू सिंह द्वारा ग्रामवासियों को योगाभ्यास कराया गया एवं योग के महत्तव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित फिल्ड आउटरीच ब्यूरो बिलासपुर के प्रभारी अधिकारी के. व्ही. गिरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के समय में भाग दौड़ की जिंदगी एवं अनियमित खान पान के कारण लोगो को तरह -तरह की बीमारियां हो रही है। ऐसे में हम योग को अपनाकर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आगे आपने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्ेश्य पूरे विश्व के लोगो को योग से जोड़ना है, जिससे की स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
आयोजित कार्यक्रम में विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी धारणा एवं रंगोली प्रतियोगिता में कु. पायल गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गीत एवं नाटक प्रभाग रायपुर के कलाकारो ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अन्त में जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...