बिलासपुर

शहर में ब्राउन शुगर का व्यापार….एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ब्राउन शुगर और एक कार बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में नशे का कारोबार काफी तेजी से फलफूल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि जिले में गांजे, कच्ची शराब के बाद अब ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का व्यापार हो रहा है। एक ऐसे ही आरोपी को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस को सफलता मिली है। उक्त मामले का बुधवार को खुलासा करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में घुम रहा है । मुखबिर से प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा टीम बनाकर मौके पर दबिश दी गई।

जहाँ गोल्डन कालोनी हाईकोर्ट नयापारा निवासी निखिल कुमार साहू को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 8 ग्राम 690 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित एक ब्लैक कार क्रमांक सीजी 04 डी के 0005 और एक मोबाइल फोन मिला। जिसकी कुल कीमत 3 लाख 30 हजार बताई जा रही है। बहरहाल मामले में आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। कि आखिर वह उक्त नशीले पदार्थ को कहा से लेकर आया था और इनके साथ और कौन कौन साथी है। जो उक्त नशीले पदार्थों का व्यापार करते है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,