मुंगेली

नदी पार करते तेज बहाव में डूबा परिवार, पत्नी की मिली लाश….पति और बच्ची लापता, तलाश जारी

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जिसमें उफान मारती आगर नदी को एनीकट के ऊपर से पार कर रहा एक परिवार तेज बहाव में बह गया, जिसमें पति, पत्नी और एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी का शव तो मिल गया है, वहीं पति और बच्ची के शव की तलाश की जा रही है। हादसे में परिवार की डूबने की खबर के बाद कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी डीआर चावला भी मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने तत्काल मुआवजा प्रकरण बनाने निर्देश अधिकारियों को दिए है ताकि आर्थिक सहायता परिवार को मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया