क्राइम

अपने ही स्कूल की शिक्षिका से प्रधान पाठक 6 सालों से करता रहा दुष्कर्म, शारीरिक शोषण करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार

डेस्क

स्कूल शिक्षा का मंदिर है और यहां बच्चे संस्कार लेने आते हैं। जाहिर है उनमें यह संस्कार के बीज स्कूल के शिक्षक ही होते हैं। लेकिन शिक्षक का ही चरित्र गिरा हुआ होगा तो बच्चों में वे कौन सा आदर्श स्थापित कर पाएंगे। ऐसा ही कुछ सकरी क्षेत्र के शासकीय स्कूल में हो रहा था। यहां का प्रधान पाठक मोहन देव यादव अपनी ही स्कूल की एक शिक्षिका पर अपने पद का रौब दिखाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था। अपनी नौकरी बचाने और डर के मारे महिला शिक्षिका पिछले 6 वर्षों से मोहन देव यादव की हवस का शिकार हो रही थी। बताया जा रहा है कि मोहन देव यादव महिला शिक्षिका को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था । आखिरकार महिला के सब्र का बांध टूट पड़ा और 23 जुलाई को पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में जब्बल गली नेहरू नगर निवासी मोहन देव यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इस मामले को संवेदनशील पाकर सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और बुधवार को आरोपी प्रधान पाठक मोहन देव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर आरोपी प्रधान पाठक, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और सहमति से संबंध बनने का दावा करता रहा लेकिन पीड़ित महिला ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। प्रधान पाठक के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की है जिस कारण आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ एस्ट्रो सिटी एक्ट भी लगा है । इस घटना ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है।मोहन देव यादव अपनी वासना पूर्ति में शिक्षक पद की गरिमा भी भूल बैठा और नतीजे में उसे हवालात की हवा खानी पड़ रही है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है लेकिन अगर गुरु मोहन देव यादव जैसा हो तो फिर इसे गुरु घंटाल ना कहें तो क्या कहें ?

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...