कोटा

ब्लड बैंक कर्मचारी के घर अज्ञात चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर लाखों के समान पर किया हाथ साफ

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र में एकबार फिर चोरो का आतंक शुरू हो गया है। जो पुलिस के नाक के नीचे क्षेत्र के सुने मकान को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला कोटा के ग्राम करगीकला में सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नगदी समेत करीब 90 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने कोटा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ब्लड बैंक बिलासपुर मे टेकनीकल सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है।

24 जनवरी को वह ताला लगाकर अपने ड्यूटी चले गए। इन बीच 26 जनवरी को उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जिसकी सूचना पर वह अपने मम्मी के साथ घर पहुँचा जहाँ उन्होंने देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था और वहाँ सामान बिखरा हुआ था। अलमारी, बडी पेटी का ताला एवं लाकर टुटा हुआ, दिवान खुला हुआ था। जब प्रार्थी ने घर मे रखे समान को चेक किया तो पता चला कि आलमारी के लाकर मे रखे

सोने का 02 नग मंगलसुत्र पुराना ईस्तमाली ,वजनी 3 तोला एवं सोने का अंगुठी 1 नग, 06 ग्राम चांदी का एक जोडी पायल, 16 तोला 01 नग चांदी का गणेश जी का मूर्ति वजनी 01 तोला व चांदी का सिक्का वजनी 01 तोला ,नगदी रकम 15000 रूपये, एवं दिवाल मे लगे smart cloud LED TV 32 इंच ,एवं दिवान के अंदर मे रखे बर्तन कांस का, 02 नग बटुवा,02 नग कांस का थाली ,

सामाग्री कुल किमती लगभग 75000 हजार एवं नगदी रकम 15000 हजार कुल किमत 90,000 हजार रूपये गयाब थे। जिसकी लिखित शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस