कोटा

फिर सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना…शिक्षा विभाग में क्लर्क के घर हुई चोरी, पुलिस के हाथ अब भी खाली

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम कसने में कोटा पुलिस सुस्त नजर आ रही है इसी लिए चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। 20 अगस्त को बिजली विभाग के कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए वही ग्राम नवागांव निवासी सीताराम नेताम ने कोटा थाना पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि मेरा भतीजा बहु भारती नेताम कोटा नगर के देवरिहापारा BSNL टावर के पीछे मकान बनाकर बच्चो के साथ रहती है जो शासकिय हाई स्कूल मझगांव में क्लर्क के पद पर नौकरी करती है कि दिनांक 21 अगस्त के शाम 06.00 बजे मकान के दरवाजा में ताला लगाकर बच्चों के साथ गृह ग्राम नवागांव चली गई थी जो 22 अगस्त की सुबह 08.00 बजे करीब अपने मकान कोटा आकर देखी तो मकान के मेन गेट एवं अंदर के दरवाजा मे लगा ताला टूटा हुआ था एवं अंदर कमरे में रखे आलामारी का लाकर टुटा हुआ था सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।

मुझे मोबाईल से सूचना दी तो मैं भी घर आया और सामान चेक किये तो हाल में लगे एलईडी टी.वी.कीमती 15000/- रूपये, सोने का हार पायल बीछिया,12 नग साडी, बच्चों का कपडा कीमती 30000/- रूपये एवं नगदी रकम 40000/- एवं एक मोबाइल कीमती 5000/- एवं दो ATM कार्ड SBI का व एक सेन्ट्रल बैंक का ATM, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस जुमला कीमती 90000/- रूपये करीब को किसी अज्ञात चोर ने दिनांक 21 से 22 अगस्त के दरमियानी रात्रि में मकान के दरवाजे में लगे ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर उक्त समान को चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। बहरहाल अब देखना यह है कि कोटा पुलिस इन शातिर चोरों तक पहुंच पाती हैं या नही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष,