बिलासपुर

25 लाख की लॉटरी के चक्कर में होटल संचालक हुआ 4 लाख की ठगी का शिकार…कई किस्तों में ठगों ने वसूली रकम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिओ कंपनी में 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने एक होटल संचालक को फंसा कर 4 लाख रुपयों की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। 4 लाख रुपए वसूल लेने के बाद भी पीड़ित होटल संचालक को और पैसों के लिए फोन आने जारी ही रहा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

जिसमें होटल संचालक सरजूदास मानिकपुरी ने बताया कि वह ग्राम अमसेना में होटल संचालन करता है जिसके पास करीब डेढ़ साल पहले 25 लाख की लॉटरी लगने का फोन आया था, तब वह उनके झांसे में फंस गया और अब तक 4 लाख रुपए उनके बताए बैंक खातों में डाल चुका है, बावजूद इसके लॉटरी की रकम नही मिली और इसके बाद भी उससे पैसों की मांग की जा रही है। जिससे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर हिर्री पुलिस ने मोबाईल नंबर 7694989461धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में,