जांजगीर चाँपा

दो अलग अलग मामलों में युवक युवती ने फांसी लगाकर दी जान…. पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पहली घटना ग्राम हिर्री की है और दूसरी घटना ग्राम सिर्री की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है। एसडीओपी दिनेश्वरी नंद से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हिर्री निवासी नीलेश बंजारे पिता लोरिक बंजारे उम्र 18 वर्ष ने 23 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास धनगांव और हिर्री के खेतों में पेड़ पर फांसी लगाई, आस पास के लोगों ने जब युवक की लाश फांसी के फंदे से झूलती देखी तब पुलिस को सूचना दी। घटना देर शाम की बताई जा रही है।

वही दूसरी घटना ग्राम सिर्री की है जिसमे रिंकी पटेल पिता रामफल पटेल उम्र 22 वर्ष आज 24 अगस्त की सुबह अपने घर के पीछे खेत मे एक पेड़ में दुपट्टे से लटकी हुई मिली, दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...