बिलासपुर

नो पार्किंग में खड़ी 70 वाहनों पर हुई कार्रवाई वसूला गया 19 हजार रुपए जुर्माना….शहर में यातायात व्यवस्था बनाने दी जा रही समझाईश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्यवाही के बाद अब यातायात पुलिस ने शहर में खड़े बेतरतीब वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है जिसके तहत मंगलवार को 70 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 हजार का चालान काटा है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पूर्व में ही यातायात पुलिस को निर्देशित किया था कि शहर की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नो पार्किंग पर विशेष कार्यवाही की जाए,

साथ ही साथ बिना नंबर वाहनों,रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के व्यस्ततम मार्ग गोल बाजार ,सदर बाजार, बृहस्पति बाजार,

लिंक रोड, मैग्नेटो मॉल के मार्गो कर चालानी कार्यवाही की जहां पर बेतरतीब वाहन चालकों को समझाइश के साथ-साथ नो पार्किंग में खड़ी कुल- 70 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 19 हजार रूपए के साथ ही अन्य धाराओं में 90 वाहनों पर 31,700 रुपए का चालान काटा गया।

इस दौरान यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील है कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थान पर एवं येलो लाइन के अंदर ही पार्किंग करना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...