छत्तीसगढ़बिलासपुर

लगातार वार्डों में पहुंचकर महापौर ले रहे कार्यों का जायजा, मुक्तिधाम में शौचालय निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण

मेयर श्री राय ने मौके पर उपस्थित निगम के इंजीनियर और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा यह थी कि वार्डों में महापौर को साथ लेकर प्रत्याशी प्रचार करने नहीं गए क्योंकि उनके खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा लोग खोल कर बैठ जाते थे। लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति ना बने इसलिए चुनाव से ठीक पहले महापौर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों से मिलकर उनकी जरूरतों को भी समझ रहे हैं । इसी कड़ी में
शुक्रवार को मेयर किशोर राय ने वार्ड 11 भारतीय नगर के मुक्तिधाम में चल रहे शौचालय निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दैरान उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को समय पर करने के साथ गुणवत्ता का ध्यान देने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मुक्तिधाम में चल रहे शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोंगों की यहां शौचालय निर्माण करने की मांग थी, जिसे देखते हुए मुक्तिधाम में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है।

इससे क्षेत्र के लोंगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में जहां भी शौचालय निर्माण की मांग है, उसे चिन्हांकित कर निर्माण करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए गए हैं। शहरवासियों के मांग के अनुरूप शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मेयर श्री राय ने भारतीय नगर में चल रहे सीसी सड़क, नाली निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नाली के बहाव को चेल प्रापर निकासी के लिए सही दिशा में ढाल देने की बात कही। क्षेत्र में कई जगह पानी निकासी नहीं होने और जल भराव की स्थिति बनने की बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मेयर श्री राय ने मौके पर उपस्थित निगम के इंजीनियर और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत... अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेल... बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल.... कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन... पीड़िता ने द... बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या...सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मि... प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी तो बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका भी झूली फांसी के फंदे पर...बिछड़ने क... VIDEO बिलासपुर : पेन और पुस्तक रखने वाले हाथों में शिक्षक पकड़ा रहे झाड़ू…मासूम बच्चों से कराई जा रह... तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा....नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर सब्जी पकाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या...डंडे के वार से हुई मौत, 2 साल की मासूम के साथ फरार... अमानत में खयानत: होटल संचालिका से किराये पर लिया ट्रेलर हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... इंजन जब्त, बिलासपुर: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी...मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त, 3 गिरफ्...