जांजगीर चाँपा

बस से कुचलकर बच्चे की दर्दनाक मौत, शव के पास बैठ कर सड़क पर बिलखती रही मॉ….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा –  जिले के डभरा में आज सुबह सड़क किनारे खेल रहे 9 साल के बच्चे को कस्तुरिया बस सर्विस की बस ने चपेट में ले लिया घटना में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और मुआवजे की मांग करने लगे। इस बीच लगभग 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मृतक बच्चे की मॉ शव के पास बैठकर घंटो बिलखती रही। मौके की नजाकत को समझाते हुए स्थानीय नायब तहसीलदार और पुलिस टीम मौक पर पहुॅची पुलिस ने दुघर्टना कारित बस को कब्जे में ले लिया साथ ही ड्राईवर को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई और मामला शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। डभरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 साल का मासूम वरूण यादव घर से कुछ दूर डभरा के नये बस स्टैण्ड के पास खेल रहा था इसी दौरान वहॉ से गुजर रही कस्तुरिया बस सर्विस की बस क्रमांक  सीजी 10 जी 1143 ने मासूम वरूण को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर आग की तरह नगर में फैली गई और लोग बड़ी तादात में मौके पर इकट्ठा हो गये। नगर पंचायत के प्रतिनिधि भी स्थानीय लोगों के साथ घटना पर आक्रोश व्यक्त करने लगे और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग करते हुए आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोश बढ़ता देख नायब तहसीलदार और पुलिस टीम मौक पर पहुॅचे लोगों को शांत कराया गया और 25 हजार की तात्कालिक सहायता देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना कारित बस को कब्जे में ले लिया साथ ही ड्राईवर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...