बिलासपुर

भीषण सड़क हादसा:- अनियंत्रित कार बाइक को ठोकर मार जा घुसी डिवाइडर में….बाइक सवार पत्नी की मौत पति घायल, कार सवार भी जख्मी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे में दोपहर हुई इस भीषड़ सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है, वही बाइक चला रहे उसके पति की हालत खराब है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे बाइक सवार पति पत्नी को कार क्रमांक CG 12 R 5623 ने पीछे से ठोकर मार दी और फिर डिवाइडर में जा घुसी, इस हादसे में बाइक सवार महिला संतोषी बाई यादव 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है वही उसके पति रतनलाल यादव 31 वर्ष गंभीर रूप से चोटें आई है, जिन्हें जांजगीर चाम्पा जिले के बरगवां निवासी होने की जानकारी मिली है, मिली जानकारी के अनुसार कार तेज रफ़्तार में थी इसीलिए चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक को ठोकर मारते हुए कार डिवाइडर को तोड़कर उस पार निकल गई। हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल है, जिन्हें हिर्री पुलिस द्वारा सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है, वही पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...