रतनपुर

सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर आर्थिक नाकेबंदी कर किया गया प्रदर्शन….14 सूत्रीय मांगो को लेकर समाज उतरा सड़क पर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर सोमवार को नेशनल हाईवे में बेलतरा के पास आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने आर्थिक नाकेबंदी करते हुए सभी माल वाहक गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन किया जहाँ उन्होंने अपनी 14 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई नही होने का हवाला देते हुए मजबूरन प्रदर्शन करने की जानकारी दी। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई, हालांकि इस दौरान अन्य वाहनों को आने जाने दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान सर्व आदिवासी समाज जिला बिलासपुर ने भी 14सूत्रीय मांगो को सामने रखा गया,
 1. पदोन्नति में आरक्षण तत्काल लागू किया जावें , अन्यथा पिंगुआ के रिपोट आने तक सामान्य जाति के लिए किये गये पदोन्नति को निरस्त कर आगे पूर्णतः रोक लगाई जावें । 2. वर्षो से लंबित बैकलाग आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती प्रारंभ किया जाय । 3. स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विद्यार्थियों के भर्ती में भी आरक्षण रोस्टर पदपति का अनुपालन किया जाए । 4. तखतपुर क्षेत्र के नरेश कुमार धुवंशी जो धुरी जाति के है , गोड़ जनजाति का प्रमाण पत्र बनवा कर बलौदा बाजार न्यायालय में उप संचालक अभियोजन , के पद पर कार्यरत है । उन्हे तुरंत बर्खास्त किया जाए । उनका जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय छानबीन समिति से निरस्त किया जा चुका है । 5. छात्रवृत्ति योजना में आरक्षित वर्ग के पालकों का निर्धारित वार्षिक आय सीमा ढ़ाई लाख रूपये को तत्काल समाप्त किया जाय । 6. आदिवासी समाज के बहन बेटियों को बहला फुसलाकर उनसे शादी करके उनके नाम पर जमीन खरीदने एवं सरपंच / पार्षद बने लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही किया जावें व जमीन वापस लिया जाय । 7. प्रदेश में 18 जनजातियों को मात्रात्मक वुटियों की वजह से जाति प्रमाण जारी नही किया जा रहा है उसमें शीघ्र सुधार कर प्रमाण पत्र जारी किया जाय | जहां शिकायत एवं सुझाव दर्ज किया जा सके । 8. आदिवासी सलाहकार परिषद का अध्यक्ष आदिवासी समाज से ही हो । 9. पांचवी अनुसूची क्षेत्रों मे पी इ एस एच ए ( पेशा ) ऐक्ट का अनुपालन किया जाय । 10. आदिवासी बहन बेटियों के साथ अन्याय अत्याचार तथा प्रताडना रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाया जाय । 11. आदिवासी क्षेत्र मे रह रहे बाहरी घुसपेठियों को पहचान कर उन्हे आदिवासी क्षेत्र से बाहर भेजा जाय । 12. अभयारण और टाईगर रिजर्व के नाम पर आदिवासियों का विस्थान बंद हो । आदिवासियों के जमीन को खनन हेतु अधिग्रहण करने के बजाय लीज मे लिया जाय और आदिवासी भूमिस्वामी को शेयर धारक बनाया जाय । 13. आदिवासीयों के जमीन पर गैर आदिवासियों के कब्जे के प्रकरणों पर शासन संवेदन शील होकर प्रभावी कार्यवाही करें । बेरोजगार आदिवासी युवकों को बेरोजगार भत्ता दिया जाए । 14. जनगणना में आदिवासियों की जनसंख्या पलायन , प्रताड़ना , जबरदस्ती विस्थापन आदि कारणों से कम हो रही है , इस पर तत्काल संज्ञान में लिया जाए। 

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार