कोटा

शिकायत करने की बात कह डॉक्टर ने खोया आपा….फिर पत्रकार को मारने उठा ली कैंची, विवादों से है डॉक्टर का पुराना नाता

प्रेम सोमवंसी कोटा

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में एक डाक्टर है नाम है डा.अवधेश । पेशे से डाक्टर हैं लेकिन बात बात पर तमतमा जाते हैं । लगता है मीडिया से इनको कुछ ज्यादा ही एलर्जी है और विवादों में रहने का शौक भी है ।पहले भी इन डाक्टर महोदय के कई विवाद सामने आ चुके हैं । आज भी ये ईलाज कराने गए एक पत्रकार पर भड़क गए और मारने के लिए कैंची उठा लिया वो तो अच्छा हो कि कुछ लोग थे और पत्रकार की जान बच गई । मामला कोटा के पत्रकार जावेद खान का है । वे आज अपना ईलाज कराने कोटा हास्पीटल पहुंचे तो वहां डा.अवधेश की ही डयूटी थी ।

जावेद खान चेम्बर में बैठे डाक्टर अवधेश से अपनी समस्या बताने और दवा लेने गए तो डाक्टर उन्हें देखते ही भड़क उठे और कहने लगे कि प्रायवेट एम्बुलेंस वाली शिकायत तुमने ही की है । इस पर जावेद खान ने कहा कि सर मैं अभी ईलाज कराने आया हूं और आप इस तरह से मुझसे बात नहीं कर सकते । इस बात पर डाक्टर को और गुस्सा आ गया और विवाद और बढ़ गया । इस मामले की जानकारी होने के बाद कोटा के पत्रकारों के साथ ही कांग्रेस के नेता भी अस्पताल पहुंच गए । बाद में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने डाक्टर के व्यवहार और बदतमीजी को लेकर थाने में लिखित शिकायत की है ।

ये पहला मौका नहीं है जब डाक्टर अवधेश के द्वारा पत्रकार से ऐसी हरकत की गई है । इसके पहले भी शहर के दो पत्रकारों के साथ इनका विवाद हो चुका है साथ ही गांव से आए मरीजों के साथ भी इनका व्यवहार ठीक नहीं रहता । डाक्टर के द्वारा पुलिस कर्मीयों से भी बदतमीजी की जाती है जब कोई पुलिस कर्मी किसी का मुलाहिजा करवाने जाता है तो भी ये डाक्टर उनके इसी प्रकार का व्यवहार करते हैं ।

डाक्टर के इस व्यवहार को लेकर कोटा के पत्रकारों ने अब उपर तक शिकायत करने का मन बना लिया है। पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा को कोटा प्रेस क्लब व जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा है

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...