बिलासपुर

उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट…पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह देवनगर में उधारी की रकम को लेकर हुए विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब पति-पत्नी ने आधी रात एक महिला के घर पहुंचकर उसके पति पर कथित रूप से धारदार नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में अनिल साहू के गले और दोनों कलाइयों के पास गंभीर चोट आई है। गले में गहरी चोट के कारण उन्हें उपचार के दौरान कई टांके लगाए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार देवरीडीह देवनगर वार्ड नंबर 42 निवासी सरिता साहू कोचिंग क्लास चलाती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने घरेलू काम के लिए बाबा खान की पत्नी तहरून निशा से छह हजार रुपये उधार लिए थे। प्रार्थिया का कहना है कि मूलधन सहित पूरी रकम वापस कर दी गई थी। इसके बावजूद 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे तहरून निशा का दूसरा पति राजू पठान उनके घर के पास पहुंचा और रकम की मांग करने लगा।
सरिता और उनके पति अनिल साहू ने उधारी की रकम वापस किए जाने की बात कही। इस पर राजू पठान ने ब्याज समेत 18 हजार रुपये बकाया होने की बात कही। दोनों पति-पत्नी ने कुछ दिन की मोहलत मांगी, जिसके बाद राजू और तहरून वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दोनों दोबारा सरिता के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। सरिता और अनिल के बाहर निकलते ही दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान राजू पठान ने हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए हाथ में रखी नुकीली धारदार वस्तु से अनिल के गले और दोनों कलाइयों के पास वार कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और उपचार के दौरान कई टांके लगाने पड़े। पति को बचाने पहुंची सरिता के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। प्रार्थिया की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने राजू पठान और तहरून निशा के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...