मल्हार

मल्हार मेले में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला… 3-4 अज्ञात युवको ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए संदेही

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक नगरी मल्हार में बीती शाम मेले में 3 -4 अज्ञात युवको ने विवाद के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हो गए है। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार में इन दिनों मेले का आयोजन किया गया है, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है इसी दौरान मंगलवार की शाम 8 बजे के लगभग मेला चौक निवासी युवक प्रवीण श्रीवास अपने दोस्तों गोलू और रितेश के साथ मेला घूमने गया था, जहाँ अज्ञात 3- 4 युवको से उसका विवाद हो गया, जिसे आस पास मौजूद लोगों के बीच बचाव के बाद शांत कराया गया, जिसके बाद सभी लड़के मेले में अंदर घुस गए।

इसके कुछ देर बाद फिर से उन्ही आरोपी युवको ने घायल युवक प्रवीण श्रीवास को अकेले में घेरकर उसके साथ मारपीट की और किसी धारदार हथियार से उसके पीठ, गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना के वक्त तेज बारिश होने की वजह से दुकाने बंद हो रही थी, लिहाजा जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी लगते ही घायल प्रवीण के दोस्त मौके पर पहुँचे जिन्होंने परिजनों के साथ पुलिस को जानकारी दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने अपने पेट्रोलिंग वाहन में घायल युवक को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से उसे रिफर करने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा उपचार किया जा रहा है। मामले में पीड़ित युवक के चाचा विवेक श्रीवास ने घटना की एफआईआर मल्हार चौकी में दर्ज कराई है, जहाँ पुलिस आईपीसी की धारा 307,34 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मेले में लगातार सक्रिय है अपराधी…

मल्हार मेले में लगातार अपराधी प्रवृत्ति के लोग सक्रिय है, जो छोटे मोटे अपराधों के साथ ही जानलेवा हमला करने से भी पीछे नही हट रहे है, जो अब तक कई लोगों से मारपीट और जानलेवा हमला कर चुके है।

रविवार को भी हुआ था जानलेवा हमला

रविवार को मारपीट में घायल युवक

मल्हार मेले में रविवार को अत्यधिक भीड़ थी जिसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया है। मल्हार शराब दुकान के पास मल्हार वार्ड 2 के निवासी कमोद केवर्त पिता काशीराम केवर्त उम्र लगभग 20 वर्ष को 10 से 12 अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है और अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले में घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित थाना और चौकी की पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुट गई है, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदेही दिख रहे है, फ़िलहाल एफआईआर के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...