रतनपुर

खूंटाघाट मेले में उमड़ी सैलानियों की भीड़…परंपरा का हो रहा बखूबी निर्वहन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – खूंटाघाट में ऐतिहासिक गणेष चतुर्थी के मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। तीज त्यौहार के मौके पर मायके पहुची बहन बेटियों ने परिवार के साथ जमकर मेले का लुत्फ उठाया। यहां नहरो से छोड़े जा रहे पानी के मनोरम दृष्य ने मेले को और भी आकर्शक बनाया। बिलासपुर और जांजगीर जिलें के सवा दो सौ गांवों के सैकड़ों किसानों की चिंताए खूंटाघाट जलाशय से छूट रही नहरों की अविरल धाराओं में खो जाती है।

लबालब बांध के पानी से हर्षित किसान अपनी खुशीयां बांटने हर साल परिवार के साथ गणेष चतुर्थी पर यहां पहुचते हैं। बारिश के बाद का बांध का मनोरम दृष्य भी यहां सैलानियों को आकर्षित करता है। गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगने वाले परंपरागत मेले से जन भावनाएं भी जुड़ी हुई है।

खेती किसानी के कामों से फुरसत पा चुके वर्षो पहले किसान यहां कबड्डी और कुष्ती के स्पर्धाओं का आयोजन भी करते थे। हालांकि ऐसे आयोजन की यादें ही लोगों के दिलों में बची है। पर परंपरागत मेले की चमक आज भी बरकरार है। ऐसे आयोजनों की परंपराओं को सहेजना भी जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार