बिलासपुर

बेसुध हालत में मिली महिला…रक्षा टीम ने किया रेस्क्यू, पीड़ित ने गैंगरेप और मारपीट किये जाने की सुनाई दास्तान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में आज फिर एक घटना ने शर्मसार कर दिया है, जिसमें बीती रात एक महिला से गैंगरेप और मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र से आज जिले की महिला पुलिस की रक्षा टीम ने एक महिला को तोरवा गुरूनानक चौंक और पावर हाउस चौंक के बीच में दाल मिल के पीछे गहरे गड्ढे से रेस्क्यू किया है, जहाँ घायल महिला ने गैंगरेप और मारपीट किये जाने की जानकारी पुलिस रक्षा टीम को दी है।

रक्षा टीम ने महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, वही मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित महिला ने बताया है कि वही फल ठेला लगाने वाले 4-5 लोगों द्वारा अनाचार करते हुए मारपीट की गई और फिर उसे फेंक कर भाग गए। फ़िलहाल पुलिस महिला के उपचार की प्रक्रिया में जुट गई, जिसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का होने के बावजूद तोरवा पुलिस को इस घटना की भनक तक नही लगी, न ही थाना प्रभारी यहाँ पहुँचे। अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...