रतनपुर

ओवरटेक करते ट्रक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर… ट्रक चालक की केबिन में फंस कर हुई मौत

जुगनू तंबोली

रतनपुर– बीती रात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाली के ठाकुर ढाबा के सामने हाइवे पर 10:35 बजे ओवरटेक करते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 6765 के चालक राम सिंह की टक्कर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से हो गई जिससे मूलतः मिर्जापुर उत्तरप्रदेश निवासी चालक रामसिंह की मौके पर केबिन में फंसकर मौत हो गई।

ट्रक के आगे दूसरी ट्रक में मृतक का बेटा राकेश सिंह चल रहा था, जो दोनों विश्रामपुर से ट्रक में कोयला लोडकर भिलाई लेकर जा रहे थे, मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे बेटे राकेश सिंह ने इसकी शिकायत रतनपुर पुलिस से की जिसपर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतातलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत