नारायणपुर छत्तीसगढ़

बाइक पर बैठते समय हो जाये सावधान…चक्के में कपड़ा फंसने से हो सकती है मौत, दुखद घटना में महिला ने गंवाई जान

रमेश राजपूत

नारायणपुर – जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमे चलती मोटर साइकिल में एक महिला का गमछा फसने से वह मोटर साइकिल से गिर गई, जिससे उसे सिर पर गंभीर चोट लगी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेनूर थाना से 04 किलोमीटर दूर ग्राम नेतानार निवासी मसुराम नेताम अपनी मौसी को लेने बेनूर आया हुआ था। वह अपनी मौसी को लेकर अपने गृहग्राम नेतानार जा रहा था कि बेनूर से 01 किलोमीटर दूर ग्राम भीरागांव पटेलपारा के पास चलती मोटर साइकिल के चक्के में गमछा फंस जाने से मसुराम की मौसी गिर गई जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेनूर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बंजारे अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,