रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में जारी है संक्रमण की रफ़्तार, 15000 से अधिक नए संक्रमित तो 200 के करीब मौतें…सभी उम्र के मिल रहे मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की मार से पूरा प्रदेश सहम उठा है। क्योंकि प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने का नाम ही नही ले रहे है। प्रदेश में एक साथ 15809 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 7 लाख 13 हजार 706 हो गई है। इस बीच दुर्ग में एक बार फिर कोरोना ने अपनी बढ़त बनाई है। जहाँ गुरुवार को एक साथ सबसे अधिक 1496 मरीजो की पहचान की गई है। इसके अलावा प्रदेश के चुनिंदा 5 जिलों में कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप है। जिनमे शामिल रायपुर में 1414 नए मरीज मिले हैं, बिलासपुर में 1337, रायगढ़ में 1196, कोरबा में 1043, जांजगीर में 1043 नए मरीज मिले हैं। इधर प्रदेश में कोरोना से मरने का सिलसिला अब भी जारी है। जहाँ हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 191 मरीजो की मौत हुई है। जिनमे सबसे अधिक रायपुर में 48, बिलासपुर में 37, दुर्ग में 13, गरियाबंद में 11, धमतरी में 10 और बालोद में 9 मरीजो मौत हुई है। इस बीच राहत की बात यह है। की प्रदेश में बीते 24 घण्टो में 15003 मरीजो को उपचार उपरांत स्वास्थ्य हुए है। जिनके साथ अब प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या एक लाख 17 हजार 910 हो गई है। 

जिलेवार रिपोर्ट

संक्रमण की गति अब भी तेज,,न्यायधानी पर आफ़त बनकर टूट रहा कोरोना..

न्यायाधनी में कोरोना संक्रमण की गति काफी तेज होने लगी है। जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि जिले में वर्तमान में हर मिनट एक संक्रमित मरीज मिल रहे है। बीते 24 घण्टो में जिले में 1337 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे अब ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक 694 मरीज मिले है। जबकि शहरीय इलाकों में 643 मरीज मिले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 49448 हो गई है। गुरुवार को जिले के मेडिकल स्टाफ हाई कोर्ट कर्मचारी सहित बिजली कर्मी भी कोविड-19 की चपेट में आए हैं इसके अलावा शहर के हर मोहल्ले के साथ-साथ जिले के सभी ब्लॉकों में बड़ी संख्या में संक्रमितो की पहचान की गई है जिले में संक्रमित मरीजों के मौत का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है जहां 1 दिन में 46 मरीजों की सांसें जिले के अलग-अलग हॉस्पिटलों में टूटी है जिनमें 30 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं तो वही 16 मरीज दूसरे जिले के निवासी है जिनके साथ ही अब जिले में गुरुवार को कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 968 हो गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों मे करीब आधे दर्जन मरीज 45 से कम उम्र के हैं यानी कि संक्रमण की सक्रियता अब हर उम्र के लोगों में तेजी से फैल रही है जिसके जद में आकर दर्जनों मरीज अपनी जान गवा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी