छत्तीसगढ़बिलासपुर

भूख के खिलाफ युवाओं ने छेड़ी जंग , कोई न सोये भूखा यही है लक्ष्य

जन्म लेकर अपने लिए जिया तो क्या जिया….

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भूख और भूखे का फलसफा बिल्कुल जुदा होता है। भूख का कोई धर्म नहीं होता और रोटी पर भी किसी मजहब का ठप्पा कम से कम भूखे के नजरिए से तो नहीं होता। भूखे का दर्द वही समझ सकता है जिसने भूख का एहसास किया हो। इस लाचारी के साथ जीने को अभिशप्त हजारों लाखों के दर्द को समझने वाले तो कई है लेकिन भूख के खिलाफ जंग लड़ने की मुहिम चंद क्रांतिकारी ही उठा पाते हैं अकेले सरकार के बस की बात नहीं है भूखमरी को पूरी तरह खत्म करना। बिलासपुर में ही अलग-अलग वजहों से ऐसे ना जाने कितने लोग हैं जो दिन भर भूखे मारे मारे फिरने के बाद रात को भी भूखे ही सो जाते हैं । लेकिन यह सुखद संदेश है कि शहर के कुछ युवा ऐसे भी है जिन्हें दूसरों के दुख की चिंता है
भरा हुआ पेट ना आपसे कोई गलत काम करवाता है ना ही आपको किसी के सामने झुकने देता है
सरकार के लाख दावे हों , लाख स्कीमें हों गरीबों के लिए , लेकिन जब तक आम नागरिक किसी बड़ी मुहिम से नही जुड़ते वो घोषणाएं वो स्कीमें पूरी तरह सफल नहीं हो पाती हैं

शहर के युवाओं की एक टीम है धृति फूड बैंक के नाम से कार्य कर रही है एक लंबे अरसे से

ये टीम लोगों से पैसे इकठ्ठे कर के , खुद बाजार से खाना बनाने का सामान मोल भाव करके खरीद कर अपने घर पर लेकर खाना बनाते हैं , उसे अच्छे से पैक करके थैलों मे भरकर पैदल निकल पड़ते हैं शहर के उन इलाकों में जहां लोगो के पास सर ढकने के लिए छत भी नहीं होती

वर्तमान मे टीम धृति सोमवार से शनिवार लोगो से सोशल मीडिया पर मदद मांग कर पैसे जमा करके हर रविवार खाना बाटने का कार्य कर रही है !

हर स्पेशल दिन पर इनका प्रयास होता है कि ये लोग कुछ खास करें

इसी कड़ी में शनिवार को टीम धृति अपने सभी सदस्यों के साथ पहुची दृष्टिबाधित कन्या विद्यालय 27 खोली और अवसर था अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का
यहाँ रहने वाली बच्चीयों के साथ गीत संगीत, बाते , हंसी मज़ाक , खेल कूद के साथ साथ अपने हाथों से इन युवाओ ने खाना बनाया और अपने हाथों से इन्हें परोस कर खिलाया भी…. इनका मानना है किसी खाली पेट को अगर सुख की रोटी मिल जाये और उस पल उस गरीब के मुख से निकली दुआ अगर आपके लिए आये तो समझिए आपका जीवन सार्थक हुआ

जन्म लेकर अपने लिए जिया तो क्या जिया….

टीम धृति फ़ूड बैंक के सदस्यों ने कहा कि हमारा मकसद है कि कम से कम बिलासपुर में कोई ज़रूरतमंद इंसान भूखा मत सोए

उन्होंने शहर के लोगो से भी उनकी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की
केवल थोड़ी सी आर्थिक मदद और किसी के मुख में रोटी का निवाला…

टीम के सदस्यों में शिवम सिंह ,कृतज्ञ शुक्ला , अक्षत कौशिक , बृजेश गुप्ता , अमित शर्मा , नितेश पांडेय , अनुज गंगवानी ,श्वेता चौबे , लिपी कुमारी , अंकिता सिंह ,जागृति राय , प्रगति शंकर , सृष्टि पांडेय , कमला राय ,स्मृता तिवारी , शिल्पी राजपूत , भावना गिरी , कमल देवांगन ,दीपक तन्डिया ,राहुल शर्मा , शिवम शुक्ला ,अभिषेक गुप्ता , अभिषेक साहू, नेहा तिर्की सहित अन्य युवा शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...