मस्तूरी

सत्याग्रह न्यूज़ की खबर पर लगी मुहर:- खाद-बीज के लिए किसानों को परेशान करने वाले समिति प्रबंधक हटाए गए

उदय सिंह

बिलासपुर– किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान करने वाला जैतपुरी सेवा सहकारी समिति (विख मस्तुरी) के प्रभारी प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी को हटा दिया गया है। सहकारी समिति ने बैठक आयोजित कर श्री तिवारी को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए बैंक केडर के पर्यवेक्षक ज्ञान प्रसाद करियारे को तत्काल प्रभाव से समिति का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। समिति ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान निराकरण के लिए भी प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है। जिसके अनुसार 15.12.42 क्विंटल धान समिति में परिदान हेतु शेष है।

खाली बारदाना 4902 नग तथा भरती बारदान 2520 नग के संपूर्ण निराकरण के लिए एवं समिति में जीरो प्रतिशत शार्टेज दर्ज कराने के लिए दीपक कुमार तिवारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। यदि उनके द्वारा एक सप्ताह में पूर्ण रूप से उक्त का निराकरण नहीं किया जाता है तो धान खरीदी प्रभारी दीपक कुमार तिवारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया जायेगा। समिति ने कार्यवाही की सत्य प्रतिलिपि उप आयुक्त सहकारिता तथा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लोहर्सी को भेजने का भी निर्णय लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...