बिलासपुर

लिंक भेजकर बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने उड़ाए पैसे…पेमेंट लेने व्यवसायी ने दिया था नम्बर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इलेक्ट्रिकल्स दुकान संचालक से 8 फंखे ऑनलाइन खरीदने का झांसा देकर शातिर ठगों ने ऑनलाइन तरीके से व्यवसायी की पत्नी के बैंक एकाउंट से 61360 रुपए निकाल लिए, जैसे ही पैसे कटने का मैसेज मिला उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ जिन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवम ऑर्चिड राजकिशोर नगर निवासी विनीत गुप्ता इलेक्ट्रिकल्स दुकान का संचालन करते है, जिनके पास जस्ट डायल के नंबर से कॉल आया और 8 पंखे खरीदने की बात हुई जिसके लिए पेमेंट की मांग संचालक विनीत ने तब उन्होंने फोन पे करने अपना स्कैनर भेजा,

जिसमें पैसे नही जाने का हवाला देते हुए शातिर ठगों ने और किसी एकाउंट की जानकारी मांगी तब व्यवसायी ने अपनी पत्नी वर्षा गुप्ता का मोबाईल नम्बर और जानकारियां उपलब्ध कराई, जिसके बाद पत्नी के मोबाईल नम्बर पर कई लिंक आने लगे जिन्हें क्लिक करते ही बैंक एकाउंट से पैसे निकलने लगे, शातिर ठगों ने ऑनलाइन तरीके से 3 किस्तों में 61360 रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात फोन नंबर धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी...