बेमेतरा

तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात…कच्चा मकान गिरने से दादी और नातिन की दबकर हुई मौत

रमेश राजपूत

बेमेतरा –  जिले के नवागढ़ क्षेत्र के मारो पुलिस चौकी के निकट खेड़ा गांव की है जहां तेज बारिश की वजह से बीती रात एक कच्चा मकान धराशायी हो गया हैं जहां सो रही दादी और नातिन की मौत हो गयी है। आज सुबह जब गांव वालों को दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारो चौकी पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच चुके है।

नांदघाट थाना के मारो चौकी की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नातिन और दादी कच्चे घर मे सोए थे रात भर हुई बारिश की वजह से देर रात अचानक कच्चा मकान गिर गया जिसमें दबने से दोनो की मौत हो गयी है। मृतिका का नाम धनैया बाई यादव उम्र 80 वर्ष एवं ईश्वरी यादव 20 वर्ष बताया जा रहा है।

क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से दीवाल ढहने से जिले में इस वर्ष का यह दूसरा मामला है इससे पहले साजा क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में दीवाल ढहने से 2 बच्चों के मौत की घटना सामने आई थी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...