कोरबा

दीवार गिरने से हुई युवक की मौत…जर्जर भवन में पंडाल बनाना पड़ा भारी, पूजा के दौरान हुआ हादसा

रमेश राजपूत

कोरबा- हादसे किसी भी रूप में सामने आ सकते है, जिसका अंदाजा लगा पाना बिल्कुल भी नामुमकिन है, ऐसा ही एक हादसा गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेबांका में जर्जर मंच पर गणेश पंडाल स्थापित किया गया है, जहां पूजा के दौरान दीवार गिरने से युवक की दबकर मौत हो गई। गांव के जर्जर मंच पर सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने श्रीगणेश की स्थापना की है,

जहाँ शनिवार सुबह गांव के युवक सुनील दास पिता गणेश दास (25 वर्ष) विघ्नहर्ता की पूजा करने पहुंचा था, इस दौरान मंच की दीवार गिरने से युवक की मलबे में दबकर मौके पर मौत हो गई। वही जिस वक्त सुनील दास पूजा कर रहा था, उस वक्त पंडाल में कोई और मौजूद नहीं था। घटना की सूचना तत्काल कटघोरा थाना को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इसके साथ ही घटना की विवेचना की जा रही है

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,