रतनपुर

किसी भी बीमारी के संदिग्ध लगने पर मरीजों को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे- प्रभारी डॉ अविनाश सिंह

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के प्रभारी डॉक्टर अविनाश सिंह ने अस्पताल स्टाफ और फील्ड कायर्कर्ताओं की समीक्षा बैठक ली इसमें डेंगु, डायरिया, वायरल फीवर, कोरोना सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के उपायों को लेकर चर्चा कीँ डॉ अविनाश सिंह ने फील्ड वर्करों से कहा कि वायरल फीवर के मरीजों की सतत् निगरानी कर डेगु के संदिग्ध लगने पर मरीजों को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर रेफर करें गर्भवती महिलाओं  की जांच के लिए भी अस्पताल भेजें जहां उप स्वास्थ्य केंद्र है वहां 24 घंटे मरीजों स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए करोना टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण केंद्र भेजने के निर्देश दिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को स्मार्ट कार्ड लेकर अस्पताल आ रहे मरीजों का पंजीयन करने को कहा स्मार्ट कार्ड के लिए प्रकाश जायसवाल को नोडल अधिकारी व मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने नेत्रइ सहायक दौलत राम मरार को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है अस्पताल व फील्ड में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाया गया है जिससे कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके अस्पताल के डाक्टरों को टीबी के संदिग्ध मरीजों का एक्सरा निशुल्क करने के जांच पर्ची में विशेष रूप से उल्लेख करने के निर्देश दिए गए हैँ इस मौके पर डॉ पूनम सिंह, डॉ शिल्पा मिश्रा, प्रांजल सिंह, सुधा मिश्रा , गुलाब मसीह, रमेश यादव, सुशील प्रजापति, शारदा कश्यप, नेहा वाल्टर, योगिता ध्रुव, तौहीद कुर्रे, सनत जायसवाल, जार्डन फांसिस राजेश जायसवाल, शिव नागरची, सीताराम पटेल, राजा सोनी, गोविंद प्रधान, दीपेश साहू, ममता आगरे, सूर्यकाँत रजक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार