पचपेड़ी

बेखौफ किया जा रहा था अवैध मुरुम का उत्खनन और परिवहन… स्थानीय लोगों ने आपत्ति करते हुए 6 वाहनों को पकड़ा, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह में बीती देर रात अवैध मुरुम खनन में लगे 6 हाइवा एवं 1 चैन माउंटेन को मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रात 12 बजे के आसपास ग्राम पताईडीह में पकड़ा था।

जिसको डायल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया गया एवं उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद डायल 112 की टीम ने अवैध खनन में लगे सभी हाइवा को लेकर पचपेड़ी थाना परिसर में खड़ा करवा दिया

वही चैन माउंटेन को धीरे धीरे आने को बोल सभी थाना लौट गए लेकिन जब सुबह फिर से थाना प्रांगण में रखे गाड़ियों का जायजा लिया गया तब वहां मौके पर सिर्फ 6 हाइवा ही खड़ी थी खुदाई करने वाला चैन माउंटेन मौके पर नही था।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रास्ते से ही ठेकेदार द्वारा उक्त मशीन को ले गया है। वही सुबह खनिज विभाग से अधिकारी खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी मौके पर पहूंचे जिन्होंने उक्त खनन हुए स्थान पर नापजोख कर रिपोर्ट तैयार कर

उक्त खनन में शामिल सभी हाइवा वाहनों के ऊपर कार्यवाही करते हुए सभी गाड़ियों को थाना परिसर में ही पुलिस अभिरक्षा में रखवा दिया गया है।

वही खनन में लगे मौके से गायब चैन माउंटेन की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,