मल्हार

जर्जर स्कूल भवन किसी दुर्घटना को दे रही बुलावा, सुरक्षा की दृष्टि से खुले आसमान के नीचे धूप में लग रही क्लास…..कोई नही कर रहा सुनवाई

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले मल्हार नगर पंचायत के केवटपारा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, छत का प्लास्टर कभी भी नीचे गिर पड़ता है, जिसकी वजह से शिक्षकों द्वारा लगभग 400 से अधिक बच्चों को खुले आसमान के नीचे धूप में बैठाकर कक्षा संचालित की जा रही है। मामले में जब यहाँ पदस्थ शिक्षक से बात की गई तो उन्होंने ने बताया मजबूरन उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा ताकि स्कूल संचालित हो सके क्योकि जर्जर भवन के विकल्प के रूप में कोई दूसरी जगह नही है,

वही कई बार उच्च अधिकारियों और विभाग को जानकारी दे दी गई है, बावजूद कोई भी किसी भी स्तर पर सुनवाई नही कर रहे है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बावजूद सरकारी स्कूल की यह दुर्दशा प्रशासनिक उदासीनता को दर्शा रहा है, जिसकी ओर कोई भी नही देख रहा। स्कूल भवन की आवश्यकता के साथ ही यहाँ पर्याप्त शौचालय की भी जरूरत है, क्योकि यहाँ अधिक संख्या में बच्चे अध्ययनरत है, इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही।

एक तरफ सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर अंग्रेजी मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ यह तस्वीर प्रशासनिक पहुँच को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कर रही है कि शिक्षा विभाग कितना मजबूर है, जो अपने भवनों का ना तो रख रखाव कर पा रही है और न ही ऐसे जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनवाने स्वीकृति प्राप्त कर पा रही है, जिसकी वजह से जिले के नौनिहालों को धूप के नीचे पढ़ाई करने की मजबूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...