रायपुर

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया :- प्रदेश के युवा 08 फरवरी से करें भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन.. 21 मार्च तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

रमेश राजपूत

रायपुर – सेना भर्ती कार्यालय , रायपुर ने जानकारी दी है की सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना O8 फरवरी 2024 को इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जायेगा | सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक खुली रहेगी | आवेदन अग्निवीर पुरूष जर्नल , तकनिकी , क्लर्क / स्टोरकिपर , 1 ट्रेड्समैन दसवीं पास , ट्रेड्समैन आठवीं पास , अग्निवीर महिला ( सेना पुलिस ) , नर्सिंग असिस्टेंस नर्सिंग असिस्टेंस वेट , सिपाही फार्मा , हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु ( RT JCO ) के पदों के लिए जारी किया जायेगा, ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई के महीने में होने की संभावना है, ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों द्वारा प्रति आवेदक को परीक्षा शुल्क 250 / – रुपये का भुगतान करना होगा, भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी । प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ( ऑनलाइन सी ई ई ) और द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी, सेना भर्ती कार्यालय , रायपुर ने यह भी बताया है की दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा दसवीं या बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए है और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहें हैं वे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं , बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों जो की अधिसूचना में दिया जायेगा। सेना भर्ती कार्यालय , रायपुर ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है की अपना यूजर आईडी ( Profile ) और पासवर्ड इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें ताकि ऑनलाइन पंजीकरण के समय आपका पंजीकरण करने में ज्यादा समय ना लगे और यह भी सलाह दी है की भर्ती चक्र ( 2024-25 ) के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ( Email ID ) जिससे पंजीकरण कर रहे है उसे ना बदलें , क्योंकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसी मोबाइल नंबर और ईमेल ( Email ID ) पर दी जायगी। किसी भी स्पष्टीकरण / सहायता के मामले में उम्मीदवार शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय , रायपुर दूरभाष संख्या 0771-2965212 , 0771-2965213 , पर संपर्क कर सकते हैं । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष , पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, दलालों से सावधान रहें ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...