धमतरी

दो ज्वेलरी दुकानों में चोरों ने बोला धावा, 70 लाख से अधिक के जेवरात और 5 लाख नगदी पार… घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

धमतरी – जिले के सदर बाज़ार इलाके में स्थित दो बड़े ज्वेलरी दुकान में चोरों ने लगभग 60-70 लाख की सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। बताया जा रहा है चोरों ने दुकान से नगदी पांच लाख भी लेकर भाग निकले है। इतनी बड़ी चोरी से इलाके में हडकंप मचा हुआ है।कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात को कुछ अज्ञात चोरों ने सदर बाज़ार स्थित संकलेचा ज्वेलर्स और प्रवीण ज्वेलर्स में चोरी की है। चोरों ने दोनों दुकान से लगभग 60-70 लाख के जेवर और पांच लाख नगदी की चोरी किये हैं। बताया जा रहा है की संकलेचा ज्वेलर्स दुकान नीचे है ऊपर परिवार रहता है, जहाँ से चोरो की प्रवेश की आशंका जताई जा रही है। संकलेचा ज्वेलर्स के पीछे हिस्से में एक पुराना टुटा हुआ मकान है। आशंका है उसी तरफ से चोर चढ़ कर संकलेचा ज्वेलर्स में घुसे होंगे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया कि कल रात शराफा रिहाइसी इलाके के दो ज्वेलरी दुकान में चोरों ने चोरी की है। अज्ञात चोरों ने कुल मिलाकर 60-70 लाख के जेवरात और पांच लाख नगदी लेकर फरार हैं। संकलेचा ज्वेलर्स और प्रवीण ज्वेलर्स दो भाइयों के अलग-अलग दुकान हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल...