बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान…. निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत जेवरा सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना निशुल्क परीक्षण कराया, बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इस उपलक्ष में बीजेपी तरह तरह के आयोजन कर रही है।

शनिवार को बीजेपी ने सेवा समर्पण अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस आयोजन में लोगों के स्वास्थ्य का निःशुल्क परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर परीक्षण में नेत्र विशेषज्ञ, सामान्य स्वास्थ्य जांच ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। मस्तूरी विधायक डॉ बाँधी के निज सचिव जय शंकर पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कई लोगों ने लाभ उठाया, भारी संख्या में लोग आए और उन्होंने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। दरअसल, बीजेपी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सेवा समर्पण अभियान चला रही है और इसी ले तहत हर रोज शहरी, जिला और विधानसभा स्तर पर आयोजन किये जा रहे है

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,