मस्तूरी

सेल्समेन के सुने मकान में टूटा ताला, सोने चांदी के जेवर सहित लाखों का माल पार… क्षेत्र में लगातार अज्ञात चोर दे रहे घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के भदौरा में 3 से 4 अक्टूबर के बीच एक सेल्समैन को घर सुना छोड़ना भारी पड़ गया है, जिसके घर मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी परमेश कुमार राठौर मेडिकल एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है, जो 3 अक्टूबर को अपने परिवार सहित जांजगीर चला गया था,

जब वह 5 अक्टूबर की सुबह घर वापस लौटा तो पाया कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला गायब था, वही कमरे के अंदर रखे आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने का हार, सोने का 6 नग लॉकेट, पेटी में रखा सोने का झुमका, चांदी के पायल और 80 हजार नगदी गायब थे,

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग 2 लाख से अधिक के माल पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया है। मामले में प्रार्थी ने थाने पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...