बिलासपुर

व्यवसायी पत्नी की डिलिवरी कराने पहुँचा हॉस्पिटल, तो उधर चोरों घर में बोल दिया धावा….लाखों के माल पर किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहरीय इलाको के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी की वारदाते बढ़ने लगी है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को बिल्हा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहाँ वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले किराना व्यवसायी के घर चोरो ने धावा बोल लाखो के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। मामले में प्रार्थी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बिलासपुर के अस्पताल ले आया था। जहां उसका बच्चा हुआ, इसके बाद से वह और उसके परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल में ही थे। वहीं दूसरी ओर घर में उसके पिता और परिवार के कुछ और सदस्य थे। इस बीच 3 नवंबर की रात किराना व्यवसायी के कमरे का ताला तोड़कर चोर वहां से सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 1 लाख का माल ले गए, जिसकी भनक भी परिवार के सदस्यों को नहीं लगी। इसकी सूचना अगले दिन पुलिस को दी गई। जिसके बाद बिल्हा पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी