बिलासपुर

कानून की धज्जियां उड़ाते वीडियो हुआ वायरल…बीती रात हथियारों से लैस युवकों ने जमकर मचाया उत्पात..6 युवक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  सिरगिट्टी क्षेत्र में बीती रात जमकर बवाल हुआ। दो गुटों के विवाद में युवकों ने हंगामा मचाते हुए जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तलवार लहराते युवकों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का सीसीटीवी फूटेज अब सामने आया है। इधर पुलिस ने मामले में 6 युवकों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, घटना सिरगिट्टी के गोविंद नगर का है। जहां दो युवक विकास श्रीवास और इस्माइल खान के बीच पुराना विवाद था। 15 दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। लेकिन दोनो का विवाद यहीं नहीं थमा। बुधवार रात दोनों तरफ से युवकों की भीड़ ने बदला लेने के उद्देश्य से क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया।

बताया जा रहा है, 25 से 30 युवकों की भीड़ ने इस दौरान तलवार व हथियार लहराते हुए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में युवक तलवार व अन्य हथियार लहराते व तोड़फोड़ करते कैद हुए हैं। पुलिस ने मामले में 6 युवकों को हिरासत में ले लिया है। अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...