रतनपुर

रतनपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा… सुख समृद्धि की कामना से हुआ आयोजन,

जुगनू तंबोली

रतनपुर– यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रतनपुर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा किया गयाl विदित हो कि मान्यता है ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा ऊंगली पर सात दिन के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था और समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की किए थे l तब से ही गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रहीं हैl

भागवत पुराण में कहा गया है कि इंद्रदेव के द्वारा घनघोर बारिश करने और ब्रजवासियों को अपना लोहा मनाने के लिए लगातार सात दिन तक बारिश कराए थे और इन्द्रदेव अपने आपको सबसे बड़ा मानने के लिए विवश कर रहे थे l उनका यही घमंड को तोड़ने के लिए ही भगवान श्रीं कृष्ण ने आठों प्रहर एवं सात दिन अपनी उंगली में गोवर्धन पर्वत को उठा कर रक्षा किए थे l इसीलिए आठों प्रहर और सात दिन के बाद मतलब आठ सत्ता छप्पन भोग लगाकर गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम किया जाता है इसी के तहत रतनपुर में भी समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन कर कथा सुनते हुए विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया और नगर वासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया गया l

रतनपुर मे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव , सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव,सह सचिव अनिल यादव राजा यादव , उपाध्यक्ष रामसेवक यादव शिव यादव,बसंत यादव , संतोष यादव,राजेश यादव,कृष्णा यादव, अमर सिंह लाला ,

सोनू यादव, उदल यादव, देवनारायण यादव, प्रदीप यादव, सुनीता यादव,ईश्वरी यादव,सीमा यादव,उषा यादव,सपना यादव,पूनम यादव सहित समाज लोगों ने अपना बहुमूल्य समय देकर सफल बनाए साथ ही नगर से बहुत अधिक लोग आकर पूजा में सम्मिलित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किए

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,