कोटा

बेटा फांसी लगाने की कर रहा था कोशिश तभी माँ ने डायल किया 112….तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस और बच गई जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से एक युवक की जान बच गई, आपको बता दें किसी बात को लेकर युवक की पत्नी के रूठ कर घर से चले गई जिसके बाद युवक कई दिन से खाना नही खाया और अंत मे अपनी जान देने की कोशिश की। इसी बीच कोटा थाना के डायल 112 के पुलिसकर्मी को ग्राम पंचायत खुरदूर में रहने वाले एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सुचना मिली,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ने में सफल हो हुई,।

पुलिस जब पहुंची तब तक युवक ने फंदा तैयार कर उसे गले में डालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान डायल 112 के पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए। दस मिनिट में बताए गए पते पर पहुंच गए और देखा कि अंदर एक युवक गले में फंदा डाल रहा है। इस पर थाना कोटा पुलिस कर्मी डायल 112 श्याम लाल सोनवानी, व प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह ,पायलट मोनू जायसवाल ,ने दरवाजा खोला और युवक को बचा लिया। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था बल्कि कुछ सामान रखकर बंद किया था। इसके चलते पुलिस युवक की जान बचाने में सफल हो पाई।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व युवक की पत्नी आपसी विवाद के चलते मायके चली गई थी। जो अभी तक नहीं लौटी तो निराश युवक ने आत्महत्या का प्लान बनाया। उसके माता ने दरवाजा बंद देखा और नहीं खोलने पर पड़ोसी के मोबाइल की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। इस पर पुलिस ने त्वरित पहुंचकर उसकी जान बचा ली। डायल 112 बस एक कदम दूर की जो बात कही गई है ,वह आज पूरी तरह चरितार्थ होते नजर आई। पुलिस की सक्रियता ने एक जिंदगी बचा ली वहीं लोगों में भी पुलिस के प्रति सम्मान की भावना बढ़ गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...