छत्तीसगढ़बिलासपुर

रविवार को मुख्यमंत्री का बिलासपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हालांकि उनके बिलासा महोत्सव में भी शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन समय अभाव के चलते मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे?

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 17 फरवरी को बिलासपुर जिले के दौरे पर होंगे। वे यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जरहा गांव मुंगेली से वे हेलीकॉप्टर से ताला पहुंचेंगे, जहां ताला महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। दोपहर करीब 12:00 बजे ताला महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 1:00 बजे एसईसीएल हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा इंपिरियल में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:00 बजे त्रिवेणी सभागार में आयोजित लिपिक कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे ।इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सरकंडा कुर्मी छात्रावास पहुंचेंगे जहां कुर्मी छत्रिय सेवा समिति के अभिनंदन समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर 3:20 पर मुख्यमंत्री मछुआरा समाज जन जागरण सम्मेलन में पहुंचेंगे ,जो लिंगियाडीह के प्राथमिक शाला में आयोजित होगी। इसके पश्चात वे शाम 4:00 बजे वापस एसईसीएल हेलीपैड पहुंचेंगे ,जहां हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।हालांकि उनके बिलासा महोत्सव में भी शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन समय अभाव के चलते मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस