छत्तीसगढ़मस्तूरी

होली पर पुलिस सुरक्षा की करती रही दावे और थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने दी चुनौती

शहरी क्षेत्रों के साथ इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र भी असुरक्षित है और माना जा रहा है कि कुछ नाबालिग या नशेड़ी चोर इलाके में सक्रिय हैं जिनके द्वारा इस तरह चिंदी चोरी की जा रही है

ठा. उदय सिंह

मस्तूरी क्षेत्र में पुलिसिंग भगवान भरोसे चल रही है ।यहां पिछले मामला सुलझ नहीं पाए और नए मामले पुलिस के लिए आफत बन कर सामने आ गए हैं ।होली के दौरान मस्तूरी में भी एहतियातन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और लगातार गश्त के दावे किए तो गए थे लेकिन पुलिस गश्त की हकीकत शुक्रवार सुबह खुल गई, जब जोंधरा चौक स्थित शिवम मोबाइल और वीआईपी पान सेंटर को रोज की तरह खोला गया तो संचालकों ने पाया कि उनके दुकानों में चोरी हो चुकी है। बुधवार 20 मार्च की रात इन दोनों दुकानों को बंद किया गया था और होली की वजह से गुरुवार को दुकान नहीं खुली। बुधवार रात से लेकर गुरुवार रात के बीच में ही इन दुकानों में चोरी हुई है ।दुकान के ऊपर मौजूद टीन के छत को उखाड़कर चोर दुकान में घुसे और हाथ साफ कर चलते बने। इस चौक में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है फिर भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई।हैरानी इस बात की है कि इसी स्थान पर पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है जिसे मस्तूरी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है।

वहीं नए मामले से उसके होश उड़े हुए हैं ।योगेश राठौर के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरों ने चार इलेक्ट्रिक आयरन 5 एल ई डी बल्ब दो पंखा, चार टॉर्च, मच्छर मारने के दो रैकेट और करीब 500 रुपए नगद समेत करीब 4700 रूपय का सामान चुराया है ।वही पान दुकान से 2500 रुपये नगदी और कुछ सामानों की चोरी की है। पुलिस हर बार की तरह मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है लेकिन जब पिछली चोरियों के मामले में ही मस्तूरी पुलिस को अब तक सफलता हाथ ना लगी हो तो फिर कोई उनके इस दावे पर कैसे भरोसा करें ।शहरी क्षेत्रों के साथ इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र भी असुरक्षित है और माना जा रहा है कि कुछ नाबालिग या नशेड़ी चोर इलाके में सक्रिय हैं जिनके द्वारा इस तरह चिंदी चोरी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर...