रतनपुर

आजादी का अमृत महोत्सव जा रहा मनाया, शासकीय महामाया महाविद्यालय में चलाया गया सफाई अभियान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ( महिला एवं पुरुष) के संयोजन में शनिवार को भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए स्वयंसेवकों ने स्वच्छ परिसर हरित परिसर के लिए श्रमदान किया। उन्होंने विभिन्न वृक्षों से गिरे हुए सूखे पत्तों, वर्षा ऋतु में उग आए अवांछित घास और पौधों को निकालकर कचरा हेतु निर्धारित स्थान में एकत्र किया।

स्वयंसेवकों के साथ कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा यादव,प्रो.देवलाल उइके, डॉ राजकुमार सचदेव, डॉ प्रमोद तिवारी ने मार्गदर्शन करते हुए श्रमदान किया। इसके साथ ही कुछ स्वयंसेवकों ने पूर्व में ईको ब्रिक्स संबंधित दी गई जानकारी अनुसार खाली पानी बाटल में पालीथीन,रैपर आदि भरकर डॉ राजकुमार सचदेव के पास जमा की है,इन इको ब्रिक्स से क्यारी बना कर उनमें पौधे रोपे जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता हेतु बधाई दी। आज़ के श्रमदान में वरिष्ठ एवं प्रथम वर्ष में अध्ययनरत नवीन स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार