जांजगीर चाँपा

घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार… विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपीट,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुदीप कुमार, निवासी राहौद, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के भीतर रखे दो एप्पल मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने सुदीप कुमार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसों से हमला किया।

शोर मचाने पर एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मौके पर पकड़ लिया गया था, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी, दोनों निवासी अकलतरा, को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव सहित शिवरीनारायण थाना और पुलिस सहायता केंद्र राहौद के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...