बेमेतरा

पति को करंट की चपेट में आकर तड़पते देख पत्नी पहुँची बचाने….दोनों की हुई दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बेमेतरा – जिले के ग्राम अमोरा से सामने आई इस घटना में पति पत्नी की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार नांदघाट थानांतर्गत ग्राम अमोरा में रहने वाला तिहारू राम रजक और उसकी पत्नी बेजरहीन बाई रोज की तरह आज सुबह खेत पर काम करने जा रहे थे। तभी तिहारू राम रास्ते में करंट प्रवाहित सर्विस लाईन की चपेट में आ गया, और तड़पने लगा इस घटना को देख कुछ दूरी पर ही मौजूद बेजरहीन बाई अपने पति को बचाने के लिए पहुंची और वो भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी। नांदघाट पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी...