रतनपुर

घर के बाकी सदस्य रह गए सोते, चोरों ने किसान के घर से सोने चांदी के गहनों सहित रकम को किया पार… पुलिस जुटी जांच में

रतनपुर जुगनू तंबोलीरतनपुर – कोरोना वायरस के चलते वैसे भी बेलतरा के कश्यप परिवार के सालो के शादी का सपना पूरा नही हो पाए था कि उस सपने में चोरो ने सेंध लगा कर किसान के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। सालो से पाई पाई जोड़ बेलतरा नेवसा निवासी देव कुमार कश्यप अपने पुत्र किशन कश्यप के शादी के लिए जेवर खरीदे थे। लेकिन उसे बीती रात उसे आज्ञात चोरो ने चोरी कर रफू चक्कर हो गए। दरसअल बुधवार देर रात देव कुमार कश्यप का पूरा परिवार खाना खा सो गए थे। इस बीच जिस कमरे में शादी के जेवर रखे हुए थे। वहाँ कोई भी सदस्य मौजूद नही था। इस बीच देर रात देव कुमार की नींद टूटी जब वह घर के बाहर निकला तो उसने देखा कि उसके घर के उसी कमरे का ताला टूटा हुआ था जिसे देख उसके होश उड़ गए,आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों ने कमरे में पहुंचे,तो देखा कि कमरे में रखे पेटी और अलमारी के भी ताले टूटे हुए हैं और उसमें रखे जेवर और नगदी चोरी हो चुका है। जब घर के सदस्यों ने आसपास जगह की तलाशी ली तो उन्हें टंगिया और कुदारी मिले। शायद उसी हथियार से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होग। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने 2 नग सोने का झुमका, 2 नग सोने का टॉप्स 7 नग सोने का लॉकेट 4 नग सोने का मनलची लोकेट, 4 नग चांदी का पायल, 2 नग चांदी का लच्छा 8 नग चांदी की अंगूठी और 5,000 रु नगद रुपए अपने साथ ले गए। जिसकी शिकायत गुरुवार को प्रार्थी देव कुमार कश्यप ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है मामले में पुलिस नेे अज्ञात चोरोंं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस की शक की सुई जानकारों पर,संदेहियों की पूछताछ शुरू..बीते रात देव कुमार कश्यप के घर मे लाखो की चोरी के मामले में रतनपुर पुलिस की शक की सुई किसी जानकार पर आ टिकी है। क्योंकि जिन चोरो ने इस घटना को आजम दिया है। उन्होंने केवल उसी कमरे का ताला तोड़ जिसमे जेवर और पैसे रखे हुए थे। बाकि अन्य कमरों को झांका तक नही ऐसे में पुलिसिया जांच में परिवार के करीबी या गांव के किसी जानकार के इस षडयंत्र में शामिल होने की प्रबल संभावना है। तो इस बीच गांव के ग्रामीणों ने देर रात किसी अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को देखा है। जिसकी पूछताछ रतनपुर पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...