बिलासपुर

लापता तीन नाबालिग बच्चो को पुलिस ने किया कुछ घंटों में बरामद…परिजनों ने ली राहत की सांस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महज कुछ घंटों में तीन लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना 22 अप्रैल 2025 की है, जब दो अलग-अलग मामलों में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। पहली शिकायत मनु सारथी निवासी नेहरू नगर श्रीराम हॉस्पिटल के पास अटल आवास से आई, जिन्होंने अपने दो नाबालिग बच्चों (उम्र 3 और 7 वर्ष) के अचानक घर से गायब हो जाने की जानकारी दी। दूसरी शिकायत मोहम्मद मजीद खान निवासी तालापारा की थी, जिनका 4 वर्षीय बेटा सुबह 9 बजे से घर नहीं लौटा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने बस स्टैंड, धर्मशाला, मंदिर, सराय सहित अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान उस्लापुर रेलवे स्टेशन में दो बच्चों को देखे जाने की सूचना मिली। पूछताछ और फोटो मिलान के बाद बच्चों की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई। तीसरे बच्चे को भारतीय नगर क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों नाबालिग बच्चे सुरक्षित मिले और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सिविल लाइन पुलिस की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,